Be My Eyes दो कार्य करने वाला एप्प है। एक तरफ, लाइव मदद प्राप्त करने में यह एप्प अंधों की मदद करता है, जबकि दूसरी ओर, मदद करने वाले उपयोकर्ता इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। और यह सब कुछ जल्द, आसानी से और प्रभावी रूप से किया जा सकता है।
Be My Eyes को इंस्टॉल करने के बाद यह चयन करें कि आप खुद की मदद के लिए इसे रखना चाहते हैं या दूसरों की मदद करने के लिए इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं। ऐसा करने के बाद, आप इस एप्प का इस्तेमाल करना आरंभ कर सकते हैं। जो उपयोगकर्ता मदद करना चाहते हैं, उन्हें केवल रूकने की एवं ध्यान देने की ज़रूरत है। इस तरह, जब आपको अधिसूचना मिलेगी आप जल्द मदद कर पाएँगे।
इसके काम करने का तरीका काफी सरल है: उपयोगकर्ता किसी भी हालात में मदद मांग सकता है, अपने उपकरण के कैमरे की ओर देखते हुए एक लाइव वीडियो स्ट्रीम आरंभ कर सकता है। इस तरह, दूसरी ओर बैठा सहायक ज़रूरी संकेतों को लाइव दे सकता है, स्ट्रीमिंग के ज़रिए।
Be My Eyes एक निराला एप्प है जो कई अंधों को त्वरित मदद पाने में सहायक हो सकता है, अपने एंड्रॉयड उपकरण के माध्यम से।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 7.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Be My Eyes के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी